जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस समारोह

लखीसराय। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में लखीसराय पतंजलि भारत स्वाभिमान द्वारा अरविंद कुमार भारती राज्य कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में आयोजित जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी का जन्म दिवस समारोह स्थानीय प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि के किसान समिति के जिला प्रभारी आदरणीय आनंदी मंडल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आदरणीय विनोद कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार भारती ,पूर्व प्राचार्य बालिका विद्यापीठ शैलेंद्र कुमार सिंह ,सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ,इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह , सतीश कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य बालिका विद्यापीठ ने अपने संबोधन में कहा कि जड़ी बूटी का ज्ञान होना जरूरी है तभी यह कारगर औषधि के रूप में काम करेगी और उन्होंने अपने अनुभव भी शेयर किया कि दांत दर्द में चाय पत्ती कितना कारगर साबित हुआ। हरि दर्ष सिंह उर्फ चुन्नू ने हरसिंगार के उपयोग, तुलसी पत्ता ,एलोवेरा, अमरूद के पत्ता का उपयोग विस्तार पूर्वक बताए। पतंजलि के जिला योग प्रभारी विनोद ने पुनर्नवा का उपयोग विस्तार पूर्वक बताया कि सांप सहित अनेक विषैला जीवो के जहर का इलाज, लिवर आदि अनेक बीमारियों में पुनर्नवा उपयोगी है। किसान समिति के जिला प्रभारी आनंदी मंडल ने वहां रखे गए अनेक औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि किस तरह से चिड़चिड़ी का उपयोग दांत दर्द में किया जाता है, किसी भी विषैला चीज काटने पर उसके जहर उतारने में इसका उपयोग होता है। जानवर के किसी भी तरह के रोग में इसका प्रयोग किया जाता है। लिवर के इलाज में यह रामबाण औषधि है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार भारती राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने भी अनेक प्रकार की औषधियों के बारे में जानकारी दी एवं लीवर संबंधी बीमारी के लिए पुनर्नवा, चिड़चिड़ी ,अतिबाला ,अमरूद का पत्ता, शीशम का पत्ता, अंडी का पत्ता,, पपीता का पत्ता, बीट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इनके प्रयोग से लीवर की समस्या में बहुत राहत मिलती है । सतीश कुमार सिंह, के एस एस कॉलेज लखीसराय, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह पूर्व प्राचार्य ,रोहित कुमार प्रबंध संपादक नवलकंड, डॉ अनिल कुमार पतंजलि प्रतिनिधि, इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य, अर्जुन पंडित, सौदागर , अरुण कुमार सिंह ज्ञान सागर, अविनाश कुमार, जन्मोजय सहित अनेक वक्ताओं ने औषधीय पौधों के बारे में एवं उसके उपयोग के बारे में चर्चा करते हुए पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मंच संचालन अरविंद कुमार भारती ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पतंजलि योग प्रभारी विनोद कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार ,लक्ष्मी नारायण कृष्णा ,हरिओम कृष्णा, संजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोगों की भूमिका मुख्य रही।

Leave a Comment