राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित ।

लखीसराय। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में नगर परिषद सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यशाला के प्रारम्भ में नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, उपसभापति शिव शंकर राम, नगर परिषद, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु कुमार लाल, डीसीओ सुनील कुमार वार्ड पार्षद पार्वती देवी,माया देवी,नीलम देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया | कार्यशाला में मौजूद वार्ड पार्षदों को

जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला योजना समन्वयक जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय के द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित योजना के बारे में विस्तार से बताया गया | जिसके अंतर्गत लखीसराय शहरी क्षेत्र अंतर्गत कुल 05 स्थल पर शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नवनिर्माण हेतु राज्य स्तर स्वीकृति प्रदान किया गया है | जिसके तहत तीन स्थल –अशोकधाम, चरोखर एवं विद्यापीठ के लिए प्रशासनिक स्वीकृति राज्य स्तर से प्रदान किया गया है | शेष 02 स्थल के लिए भूमि की खोज जारी है | इसके साथ ही उनके द्वारा जिले में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया |

जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” बीते 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है | जिसके अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य की जांच और उपचार, एनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता, पोषण और परिवार सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी देना, डिजिटल स्वास्थ्य पहचान (ABHA ID) का निर्माण, नियमित एएनसी (ANC) जांच, एनीमिया की पहचान एवं आवश्यक दवाओं का वितरण,टिटनेस एवं अन्य टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की पहचान और समय पर रेफरल, स्तनपान से जुड़ी परामर्श सेवाएँ, पोषण सप्लीमेंट और संतुलित आहार के लिए मार्गदर्शन, महिलाओं एवं किशोरियों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA ID) निर्माण,स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करना है | अभियान जिला के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), रेफरल अस्पताल एवं जिला अस्पताल में आयोजित किया जा रहा है | कार्यशाला के दौरान कई वार्ड पार्षदों के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, अस्पताल में दी जा रही सुविधा आदि के सम्बन्ध में परिचर्चा किया गया | कार्यशाला के अंत में सबों से अपील किया गया कि वे “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” अंतर्गत सभी नागरिकों से विशेषकर किशोरियों, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने हेतु जानकारी प्रदान करें |

Leave a Comment