नगर परिषद बोर्ड की बैठक में साफ-सफाई, लाइटिंग सहित लिए गए कई अहम निर्णय

लखीसराय से एसके गांधी।नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता एवं उपसभापति शिव शंकर राम एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की संयुक्त देखरेख में नगर परिषद साधारण बोर्ड की बैठक नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की शुभारंभ राष्ट्रीय गान से प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात बिंदुवार नगर परिषद की साफ सफाई , लाइटिंग, समरसेबल, जल जमाव एवं जल निकासी , जनहित की नगरीय योजनाओं का क्रियान्वयन सहित हाल के दिनों में लालू बस पड़ाव एवं अंबेडकर बस पड़ाव के निविदा दाता से निविदा की पूरी राशि वसूली किए जाने के निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित वार्ड पार्षदों की ओर से नगरीय साफ – सफाई के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों को अधिकृत किया गया। तो दूसरी ओर खराब पड़े एलईडी एवं तिरंगा लाइट को 48घंटों के अंदर मरम्मती कराये जाने की बातें कही गई। इस बीच जीविका की क्रियाकलापों के प्रति काफी असंतोष प्रकट किया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर परिया पोखर एवं संसार पोखर की युद्ध स्तर पर साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्णय लिए गए। मौके पर लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल स्थल की साफ सफाई के लिए भी एनजीओ एवं मास्टर रोल के अलावे अतिरिक्त साफ सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मियों को प्रतिनियुक्त किए जाने की बातें कही। इसके अलावा नगर में जल जमाव एवं निकासी किए जाने , समरसेबल लगाए जाने की बातें कही। क्रमानुसार हाल के दिनों में लालू बस पड़ाव एवं अंबेडकर बस पड़ाव के निविदा एजेंसी से निर्धारित समय सीमा के भीतर निविदा की पूरी राशि जमा किए जाने की बातें कहीं गई। बैठक में वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल, उमेश चौधरी, कौशल शर्मा ,गौतम मंडल, डॉक्टर संतोष कुमार, सुशील कुमार ,पिंटू गुप्ता, प्रो सुनील कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, उमेश चौधरी, राजपाल रावत उर्फ पवन कुमार, नीलम देवी ,पार्वती देवी ,माया देवी, शबनम बानो ,शोभा देवी, निशा देवी ,रेखा देवी, पुतुल देवी प्रधान सहायक अवध कुमार सहित लगभग वार्ड पार्षद एवं संबंधित लोग उपस्थित थे। इसके पूर्व गत बैठक की संपुष्टि एवं अनुपालन पर विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात दुर्गा पूजा एवं छठ महापर्व के मद्देनजर साफ सफाई के कार्यों में विशेष कार्य बल गठित कर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गठित विशेष कार्य बल को चिन्हित दुर्गा पूजा प्रतिमा पंडाल स्थल पर सफाई कार्य में लगाए जाने के विचार विमर्श किए गए । इसके अलावे हाल के दिनों में लालू बस पड़ाव एवं अंबेडकर बस पड़ाव के निविदा दाताओं द्वारा निविदा की पूरी राशि आगामी 4अक्टूबर तक नगर परिषद में जमा किए जाने पर बल दिया गया। इस बीच नगर परिषद में प्रभार ग्रहण करने वाले जन्म मृत्यु पंजीकरण पदाधिकारी अशोक कुमार प्रभात के द्वारा जन्म मृत्यु पंजीकरण मामले को लेकर तमाम वार्ड सदस्यों एवं नगर परिषद बोर्ड को विस्तार से विभागीय जानकारी दी गई। इसके पश्चात नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान की ओर से भी उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

Leave a Comment