2 बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक जख्मी, आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार

2 बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक जख्मी, जमीनी संबंधी कार्य को लेकर भांजा के साथ नवादा से जा रहे थे बरबीघा, आरोपी बाइक चालक गिरफ्तार

बरबीघा। प्रखंड के शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग पर प्लस टू हाइ स्कूल सामस सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सवार जख्मी हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भांजा ने बताया कि वह नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव से अपने मामा को लेकर जमीन से संबंधित कार्य को लेकर बरबीघा की आ रहे थे। इस दौरान सामस गांव के समीप पीछे से एक बेकाबू बाइक चालक ने मेरे बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वहीं सड़क गिर गया। जिसमें उसके मामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दी गई। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मरने वाले की पहचान शेखपुरा जिले के बगल के नवादा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा गांव निवासी 73 वर्षीय रामानंदन सिंह के रूप में की गई है। जबकि घटना के दौरान ठोकर मारने वाला घायल युवक की पहचान शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंबारी गांव निवासी कृष्ण साव का पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले ली है।इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दोनों दुर्घटना ग्रस्त बाइक जब्त कर लिया गया है।साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया।उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment