*एकदिवसीय विशेष रोजगार कैम्प का हुआ आयोजन*
जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय), नवादा के तत्वावधान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के रोजगार हेतु एकदिवसीय विशेष रोजगार कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में दिनांक 10.03.2026 को किया गया।
इस कैम्प में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नवादा, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, साहुल मोटर्स, नवादा अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, पटना, आमधाने प्रा. लि., पटना, टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि., मुजफ्फरपुर तथा एलआईसी ऑफ इंडिया सहित कुल 07 नियोजकों ने भाग लिया।
विशेष रोजगार कैम्प में कुल 205 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके आलोक में नियोजन कैम्प में अभ्यर्थियों द्वारा कुल 151 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें साक्षात्कार के उपरांत 71 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
इस जॉब कैम्प में यंग प्रोफेशनल श्री राजु अम्बेदकर, डीएसएम श्री पवन कुमार एवं प्रिंस कुमार द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से संबंधित योजनाओं एवं प्रयासों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इस जॉब कैम्प के सफल आयोजन में कार्यालय के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









