मोटरसाइकिल के धक्के से गई वृध्द की जान
कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी के पास अज्ञात मोटरसाइकिल के धक्के से एक वृद्ध की जान चली गई घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालपुर निवासी स्वर्गीय वृजन यादव का 65 वर्षीय पुत्र देव शरण यादव सड़क से गुजर रहे थे तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार धक्का मारते हुए निकल गया जिससे वह सड़क किनारे गिर गए आसपास के लोगों द्वारा कौवाकोल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया तत्पश्चात कौवाकोल थाना द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे दो लड़का और एक लड़की सहित पत्नी को छोड़ गए









