मोबाईल वेटनरी यूनिट को जिलापदधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया

मोबाईल वेटनरी यूनिट को जिलापदधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया

नवादा।आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी एके वर्मा ने मोबाईल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ‘ पशु चिकित्सक पशुपालक के द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत विदा किया।आज ही राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सात निश्चय योजना के पार्ट -2 के तहत इसकी शुरुआत की।

मोबाईल वेटनरी यूनिट में एक डॉक्टर एक ड्राइवर और एक कंपाउंडर चिकित्सीय उपकरण से लैश होकर ‘ पशु चिकित्सक पशुपालक के द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत पशुपालकों के घर पहुंचेंगे।नवादा के कुल चौदह प्रखंडों में यह आज से प्रभावी हो गई

है।इस योजना का मुख्य मकसद पशुपालकों को उनके पशुओं की चिकित्सा -व्यवस्था उनके घर तक पहुँचाने की है। पशुपालक पशुओं में हो रही बीमारी को लेकर अक्सर दुखी रहा करते थे लेकिन , सरकार के इस कदम से अब वे राहत की सांस लेंगे।क्योंकि सरकार के इस अभियान से अब उनके घर बैठे ही उनके पशुओं को चिकित्सीय सुविधा प्राप्त हो जायेगी।इस सुविधा से जुड़ने के लिए पशुपालकों को सिर्फ टॉल फ्री नम्बर -1962 पर कॉल करना है।उक्त आशय की जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार कुशवाहा ने दी।इस मौके पर पशु चिकित्सा इकाई के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार के अलावा डॉ निवास कुमार शर्मा, डॉ कुमार सुधीर सिन्हा, डॉ सुनील कुमार, डॉ रेषु कुमार,डॉ नवनीत कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश हिमांशु,डॉ रवींद्र कुमार, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, डॉ आलोक कुमार, डॉ विपिन कुमार और डॉ अंबुज कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment