-
- पिछड़ों व वंचित समुदाय की राजनीतिक भागीदारी के लिए ‘जन आशीर्वाद संवाद की शुरुआत :निशिकांत

नवादा सूबे के पिछड़े एवं वंचित समुदाय को उनकी जन भागीदारी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने के लिए समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ‘जन आशीर्वाद संवाद की शुरुआत किया। नवादा -गया पथ पर स्थित आदर्श वाटर पार्क के मैदान में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लेनिन कहे जाने वाले शहीद जगदेव बाबू के विचारों के अनुरूप वंचित एवं पिछड़े समुदाय के हक व हुकूक के लिये यह जन आशीर्वाद संवाद का प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के वंशज रहे कुशवाहा समाज की बिहार में 14 प्रतिशत आबादी है, लेकिन आज तक आबादी के अनुरूप इस

समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने इस जाति को सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इस्तेमाल किया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी आबादी के बावजूद आज केंद्र में हमारा एक भी प्रतिनिधि नहीं है। यहीं नहीं आये दिन कुशवाहा जाति के लोगों की हत्याएं हो रही है, लेकिन सरकार में हमारे कुशवाहा समाज के नेता सिर्फ तमाशबीन बने हुए हैं। ऐसे में, अब यह जरूरी हो गया है कि कुशवाहा समाज नए एवं समाज के प्रति समर्पित युवा प्रतिनिधि की तलाश करें। यह संवाद उसी दिशा में एक शुरूआत है। श्री सिन्हा ने राजनीतिक पार्टियों पर पिछड़े एवं वंचित समुदाय के युवाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चिंता जाहिर की। कहा कि वे युवाओं का वोट तो लेते हैं लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टियों द्वारा इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज राजनैतिक पिछलगु बन कर नहीं रहेगा। हमें हमारे भागीदारी के अनुरुप सत्ता में हिस्सेदारी भी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि देश में इतनी बड़ी आबादी होने के बाबजूद केंद्र में एक भी मंत्री नहीं होना कुशवाहा समाज के लिये बड़ा ही दुःख कि बात है। उन्होंने कहा कि मैं पुरे बिहार में समाज के लोगों से उनका विचार लेकर बिखरे समाज को एकत्रित करने का प्रयास भी करूंगा।अगर जरूरत पड़ी तो राजनीति के लिये ठोस रणनीति तय भी की जाएगी। हमारा समाज अब किसी भी क़ीमत पर पिछलगु बनकर नहीं रहेगा।उन्होंने कहा की मुझे भी लगता था की मैं भी बड़ा व्यवसाई बनु। जैसे जैसे मैं समाज से जुडा तो मुझे लगा की अपने मौलिक अधिकार एवं हक की लड़ाई बिना राजनीति के सम्भव नहीं है इसलिये मैंने जन आशीर्वाद संवाद यात्रा का शुरुआत किया। अपने दलित, अत्यंत पिछड़े समाज को मैं मुख्य धारा में उनके अधिकारों के लिये जगदेव बनने के लिये तैयार हुँ। मुझे अपने लोगों के लिये अपना शहादत भी देना पड़ेगा तो मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा।अंतिम सांस तक प्रयास करता रहूंगा।

सभा को अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणी कुशवाहा आदि लोगों ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कुशवाहा ने किया। सभा का संचालन पंचम मेहता एवं डी के सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। राजनीतिक संबोधित करते हुए कहा की निशिकांत सिन्हा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमनी कुशवाहा, नंद किशोर प्रसाद कुशवाहा आदि लोगों ने कहा की बिहार में निशिकांत कुशवाहा ने जो आगाज किया है वह बिहार में नई परिवर्तन की बाट जोह रहा है। सभा को स्थानीय कार्यकर्ताओं में अजय कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद श्री मति मीना देवी, नंद किशोर प्रसाद,डॉ बी पी भारती, अरूंजय मेहता, के एन वर्मा, फूल कुमारी देवी, संगम,रविकांत वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।









