भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर के प्रजातंत्र चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम के तहत स्टाल लगा कर लोगों को नमो ऐप के माध्यम से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की भाजपा सिर्फ़ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है। उन्होंने जानकारी दिया की भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए आप टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया गया है। उन्होंने अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में आप इस नंबर पर मिस कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ सकते हैं।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि आज लगभग इस कैम्प में 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, उन्होंने कहा की युवा मोर्चा इसी तरह से कैम्प लगा कर पूरे जिला में सदस्यता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ़ चुनाव में काम नहीं करते हैं, भाजपा की स्थापना काल के समय से हीं भाजपा का उद्देश्य कभी राजनैतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है बल्कि माँ भारती को परम् वैभव तक पहुँचाने के लिये संघर्ष करना रहा है।
मौके पर जिलामहामंत्री विजय पांडेय, नमो ऐप प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी तेजस सिंहा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत शंकर, युवा नगर अध्यक्ष आर्या सिंह, जितेंद्र बबलू आदि उपस्थित रहे।









