युवती के अपहरण के मामले में 3 युवक गिरफ्तार

युवती के अपहरण के मामले में 3 युवक गिरफ्तार, टेक्निकल टीम के प्रयास से तीनो की शहर के एक एलबम निर्माण स्टूडियो से हुई गिरफ्तारी

शेखपुरा। जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के अपहरण के मामले में टेक्निकल सेल की पुलिस टीम की सहायता से 3 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। तीनो की गिरफ्तारी शहर के पटेल चौक स्थित एक एलबम निर्माण स्टूडियो से की गई।छापामार दल में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी तथा एएसआई पंकज कुमार सिंह शामिल थे।गिरफ्तार किए युवकों में सदर प्रखंड के कोसुम्भा गांव निवासी लक्ष्मण बिंद का पुत्र विकास कुमार, लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी गांव निवासी गनसगरी बिंद के पुत्र शशि कुमार तथा नालंदा जिले के रहूई थाना क्षेत्र के सुसंडी गांव निवासी सिकंदर बिंद का पुत्र धर्म पारस कुमार के रूप में की गई है।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत 20 सितंबर को युवती अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। लेकिन तब से अब तक वह घर वापस नहीं लौटी। गत 28 सितंबर को लापता युवती के भाई ने स्थानीय नगर थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले के अनुसंधान के क्रम में गायब हुई युवती के अपहरण में संलिप्तता पाई गई है। गायब हुई युवती को गिरफ्तार सिकंदर बिंद ने गत 10 सितंबर को अपनी जेब की राशि से एक मोबाइल खरीदकर दिया था। साथ ही अपने नाम से एक फोन का सिम लेकर भी दिया था।मोबाइल देने के ठीक दस दिनों बाद युवती गायब हो गई।उन्होंने बताया कि मामले के अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि इन तीनो युवकों ने गायब युवती के साथ मोबाइल पर कई बार कॉल करते बातचीत किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपहृत युवती को बरामद करने की दिशा में पुलिस जुटी हुई है। अब तक युवती का अता पता नही लग पाया है।

Leave a Comment