होली में आया था घर लंबे अरसे से फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार

होली में आया था घर लंबे अरसे से फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार

लंबे अरसे से फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, होली में आया था घर, गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट ने जारी किया था कुर्की का वारंट
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर मिशन थाना पुलिस ने बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले में छापामारी कर लंबे अरसे से फरार चल रहे एक शराब कारोबारी सौरभ राउत को गिरफ्तार कर ली।गिरफ्तार फरार आरोपी सामाचक मोहल्ला निवासी भासो महतो का पुत्र बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व मिशन थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आदित्य रंजन ने की।

https://biharbulletin24.in/in-moradabad-brother-destroyed-his-own-laughing-family-and-murdered-relationships/

इस बाबत मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी की तलाश वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में थी।उन्होंने बताया कि फरार आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस द्वारा कई बार किया गया था।उन्होंने कहा कि इसकी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट द्वारा इसके विरुद्ध कुर्की का वारंट निर्गत किया था। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में इसकी गिरफ्तारी अपने मुहल्ले से ही कर ली गई।उन्होंने कहा कि फरार आरोपी होली मनाने बाहर से अपना घर आया था। इस बीच पुलिस को इस बात की भनक मिली। भनक मिलते ही पुलिस टीम उसके मुहल्ले में पहुंचकर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार फरार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

Leave a Comment