शहर में निकाला बाइक जुलूस, जमकर की नारेबाजी
अपनी मांगों को लेकर ड्राईवर एसोसियेशन ने किया प्रदर्शन,शहर में निकाला बाइक जुलूस, जमकर की नारेबाजी
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
शेखपुरा।राज्यव्यापी आंदोलन के तहत ड्राइबर एसोसियेशन ऑफ बिहार के बैनर तले जिला भर के प्राइवेट वाहनों के चालको ने कई मांगों को लेकर सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों बाइक पर सवार होकर चालकों ने जुलूस के शक्ल में पूरे शहर में प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। संघ के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव की अगुवाई में चालकों का जत्था बाइक पर सवार होकर शहर में प्रवेश किया और पूरे शहर में जोरदार प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। चालकों का सबसे बड़ा आक्रोश ड्राइवरों को प्रताड़ित किये जाने को लेकर था। जिला सचिव ने कहा कि सभी तरह से सिर्फ चालकों को ही प्रताड़ित किया जाता है। बाद में डीएम के माध्यम से 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सरकार को भेजा गया है। जिसमें सड़क हादसे में चालक की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल करने, ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने, मौत पर 20 लाख व अपंगता पर 10 लाख का मुआबजा देने एवं द्वितीय श्रेणी के सैनिक की मान्यता देने सहित अन्य मांग शामिल है। प्रदर्शन में जिला सचिव योगेन्द्र यादव, सचिव शंभु यादव, भोला महतो, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में चालकों नें भाग लिया।










