बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा4बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, 4 बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार, चोरी के 6 बाइक बरामद

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, 4 बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार, चोरी के 6 बाइक बरामद

शेखपुरा। जिले के बरबीघा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के 4 बदमाशों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 की संख्या में चोरी की बाइक बरामद की गई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। इसी आधार पर गंगटी मोड़ के पास एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की और गिरोह से जुड़े अन्य साथियों की जानकारी दी।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के घरयारी गांव में छापेमारी की, जहां से हीरो होंडा और पल्सर समेत छह चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

साइकिल और बाइक के बीच भिड़ंत,4 लोग घायल

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, 4 बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार, चोरी के 6 बाइक बरामद
बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, 4 बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार, चोरी के 6 बाइक बरामद

http://t.me/biharbulletin24

गिरफ्तार युवकों की पहचान घरयारी गांव निवासी महेंद्र पासवान, बड़ी घरइयारी के आनंद मोहन यादव, छतरपुर बिंद निवासी आशीष कुमार उर्फ छोटू तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी बदमाशों के विरुद्ध स्थानीय बरबीघा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment