इंजीन‍ियर कैसे बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक

पत्नी के नाम पेट्रोल पंप तो गर्लफ्रेंड के नाम नेपाल में आलीशान बंगला! इंजीन‍ियर कैसे बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक?

पत्नी के नाम पेट्रोल पंप तो गर्लफ्रेंड के नाम नेपाल में आलीशान बंगला! इंजीन‍ियर कैसे बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक?

पटना: बिहार के मधुबनी जिले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एक इंजीनियर की करतूतें हैरत में डालने वाली हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उसके ठिकानों पर छापे मारे तो पता चला कि वह तो 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का मालिक है। अनुमान के मुताबिक अधिकतम 12 लाख रुपये सालाना वेतन पाने वाले इंजीनियर मनोज कुमार रजक ने 14 साल की सेवा में यह संपत्ति कैसे बनाई? ईओयू इसके हर सिरे को ढूंढकर मामले का पूरा खुलासा करने में जुटी है।
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सप्लाई डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक की काली कमाई की दास्तान उसकी संपत्ति बयां कर रही है। उसके पास इतना कुछ है जो उसके स्तर का कोई भी पेशेवर सोच भी नहीं सकता। उसकी संपत्तियां सिर्फ बिहार में ही नहीं, पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी हैं।

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा4बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

पत्नी के नाम पेट्रोल पंप तो गर्लफ्रेंड के नाम नेपाल में आलीशान बंगला! इंजीन‍ियर कैसे बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक?
पत्नी के नाम पेट्रोल पंप तो गर्लफ्रेंड के नाम नेपाल में आलीशान बंगला! इंजीन‍ियर कैसे बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक?

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

आय से 120 प्रतिशत अधिक कमा लिए

मधुबनी के जयनगर में कार्यरत मनोज कुमार रजक के सात ठिकानों पर मंगलवार को एक साथ छापे मारे गए। इससे उसकी संपत्ति के बारे में खुलासा हुआ। छापों में बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच और उनके सत्यापन का काम जारी है। इसके बाद उसकी पूरी संपत्ति का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल कम से कम 100 करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली है। आर्थिक अपराध इकाई ने सुपौल के निवासी मनोज कुमार रजक के खिलाफ आय से 62.66 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। वैसे अनुमान है कि पूरा आकलन होने के बाद उसकी संपत्ति उसकी आय से 120 फीसदी अधिक हो सकती है।

छह टीमों ने मारे छापे

ईओयू ने अदालत से सर्च वारंट लेने के बाद अपनी छह टीमों को छापेमारी की जिम्मेदारी दी। इन टीमों ने मधुबनी, दरभंगा, सुपौल के निर्मली और करजाइन एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक साथ छापे मारे। यह कार्रवाई कई घंटे चली। छापों में रजक के ठिकानों से अकूत संपत्ति के कागजात मिले।

भाई की गैस एजेंसी, पत्नी का पेट्रोल पंप

ईओयू की टीमों ने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि मनोज की पत्नी और भाई के नाम पर गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप हैं। उसके पास लक्जरी कारें हैं। जिसमें एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर है। वाहनों का मूल्य करीब 18 लाख रुपये है। उसके पास से 1.05 लाख रुपये नकद मिले और बैंक खातों में 4.25 लाख रुपये जमा होने का पता चला।
मनोज रजक के पास से अररिया, करजाईन, दरभंगा, सुपौल और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में जमीन के 17 दस्तावेज मिले हैं। इनकी कीमत मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार तीन करोड़ रुपये से अधिक है। उसकी संपत्ति नेपाल में भी होने के सबूत मिले हैं।

भाई की कार का पेमेंट सरकार से लेता रहा

मनोज रजक के भाई संजय रजक के नाम पर सुपौल में एचपी की गैस एजेंसी है। मनोज रजक द्वारा अपनी पत्नी वीणा भारती के नाम पर दरभंगा में पेट्रोल पंप के लिए भूमि खरीदे जाने की जानकारी भी मिली है। जांच में यह भी पता चला कि संजय रजक की गैस एजेंसी के नाम पर खरीदी गई स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल मनोज रजक सरकारी कार्य में दिखाकर उसका पेमेंट अपने बैंक खाते में लेता रहा है।

मनोज दर्जिलिंग में चाय बागान का मालिक

सन 2009 में बिजली कंपनी की असिस्टेंट इंजीनियर के सरूप में सेवा में आए मनोज रजक की अकूत संपत्ति यहीं तक सीमित नहीं है। उसके पास से चाय बगान के दस्तावेज भी मिले हैं, जो कि दार्जिलिंग में हैं। उसके कीमत का आकलन किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि मनोज रजक के सुपौल के करजाईन में तीन गोदाम और निर्मली में एक गोदाम है। दरभंगा में उसका एक बंगला है।

नेपाल में गर्लफ्रेंड के लिए बनवाया बंगला

जांच में मनोज कुमार रजक के चरित्र का भी खुलासा हुआ है। ईओयू की टीम जब उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तब उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति आशिक मिजाज है। ईओयू ने उसका बयान रिकॉर्ड भी किया है। पता चला कि मनोज की एक गर्ल फ्रेंड है जो कि नेपाल में रहती है। उसने अपनी इस गर्ल फ्रेंड के लिए नेपाल में मकान भी बनवाया है। नेपाल के सुनसरी जिले में जमीन लेकर वहां बनाया गया यह बंगला उसकी गर्ल फ्रेंड के नाम पर ही है।
फिलहाल ईओयू मनोज रजक की संपत्तियों की जांच कर रही है। संपत्तियों और की पूरी जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि मनोज रजक के पास काली कमाई की कुल कितनी संपत्ति है।

Leave a Comment