लखीसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
जिसमें किसान का सम्मान, बिहार का उत्थान, सरकार का वादा, किसानों का भरोसा, किसान सलाहकार बनेगे कृषि नवाचार के अगुआ, एनडीए सरकार का फैसला – किसान को सशक्त, कृषि को समर्थ, विकसित बिहार की नींव – मजबूत किसान, खुशहाल गांव सहित किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ाकर ₹21 हज़ार कर दिया गया है।
इस दौरान बिहार सरकार ने किसानों से जुड़े एक अहम फैसले में किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता और उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
कैबिनेट ने कृषि विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए किसान सलाहकार योजना अंतर्गत मानदेय को ₹13,000 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹21,000 प्रतिमाह कर दिया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसान सलाहकारों से पहले ही वादा किया गया था कि उनके मानदेय को बढ़ाया जाएगा और आज सरकार ने वह वादा पूरा किया है। उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार गांव-गांव में कृषि नवाचार के वाहक हैं, जो किसानों को आधुनिक पद्धतियों और वैज्ञानिक खेती की दिशा दिखाते हैं।
*किसान सलाहकारों की प्रमुख जिम्मेदारियाँ :*
बीज वितरण एवं नई कृषि तकनीक का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण
मृदा नमूना संग्रहण और मृदा कार्ड विवरण
किसान चौपाल का आयोजन कर नई योजनाओं की जानकारी देना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यांत्रिकरण योजना और फसल जाँच में सहयोग आदि शामिल है।
सरकार का मानना है कि यह निर्णय न केवल किसान सलाहकारों को सम्मान देगा बल्कि बिहार में कृषि क्षेत्र को नई दिशा और गति भी प्रदान करेगा।
इस बीच भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने किसानों के हित में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है।









