विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आईसीडीएस डीपीओ ने की बैठक।

लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी लखीसराय के आदेशानुसार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विचार विमर्श बैठक का आयोजन परियोजना कार्यालय बड़हिया में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने विस्तारपूर्वक जानकारी दिए। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सामान्यत: चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची हेतु पुनरीक्षण का कार्य होते रहता है। जिसमें नाम जोड़ना, हटाना या फिर सुधार करना होता है। लेकिन अभी विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें सभी मतदाताओं को अपना नाम फिर से जुड़वाना है। आज की बात करें तो किसी का भी नाम मतदाता सूची में नहीं है। जिन मतदाता का जन्म 1987 से पहले हुआ है उनको सिर्फ एक दस्तावेज देना होगा,1987 के बाद और 2004 के बीच जिन मतदाता का जन्म हुआ है उनको दो दस्तावेज देना होगा और जिनका जन्म 2004 के बाद हुआ है उनको तीन दस्तावेज जमा करना होगा। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय ने सभी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का शुरुआत हो चुका है। जिसका मुख्य उद्देश्य

कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं,हर योग्य मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं।चुनाव आयोग हर योग्य मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए संकल्पित है ।आज के तारीख में न हमारा नाम मतदाता सूची में और न ही आप लोग का। सभी का नाम हटा दिया गया है।इसलिए अपने अपने पोषक क्षेत्र के मतदाओं को नाम जोड़ने हेतु प्रचार प्रसार करें एवं आवश्यक दस्तावेज को तैयार करने में भी सहयोग करें और अपना खुद के नाम को भी जोड़े।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी सिंह ने सभी सेविकाओं को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य किसी भी मतदाता का नाम हटाना नहीं है। सिर्फ नए सिरे से अपडेट करना है। इसलिए इसमें आप सभी इस कार्य के लिए कमर कस लें। मौके पर जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, प्रखंड समन्वयक डिंपल कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार,महिला पर्यवेक्षिका आरती कुमारी,नवनीत कुमारी, अर्चना सिंह, दीप्ति सुमन, इंदु कुमारी आंगनबाड़ी सेविका पूनम कुमारी, अनिता कुमारी, इंदु कुमारी, कमला सिंह, माला राय, बबीता कुमारी, सोनी कुमारी, पूनम कुमारी सहित सैकड़ों सेविका मौजूद रही।

Leave a Comment