अंदर से कैसी थी झारखंड में हादसे का शिकार हुआ एयर एंबुलेंस? जानिए इसके बारे में सब कुछ

public news

Jharkhand Air Ambulance Crash:

रांची से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट चार्टर एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई. इस प्लेन की खासियत क्या है और भारत में ये प्लेन क्यों ज्यादा पॉपुलर है? इसकी टाइम टेबल क्या है?

Jharkhand Air Ambulance Crash:

रांची से दिल्ली जा रही है एक प्राइवेट चार्टर एयर एंबुलेंस रास्ते में लापता होने के बाद क्रैश हो गई. शाम 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. मौसम खराब होने की वजह से विमान का संपर्क टूट गया और रात 8:30 बजे तक दिल्ली पहुंचने वाली इस फ्लाइट का कोई सुराग नहीं मिला. बाद में खबर आई कि विमान झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के कथीयातु इलाके में क्रैश हो गया है. प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे एक गंभीर मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, पायलट और एक क्रू मेंबर. अभी तक क्रैश साइट पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है, लेकिन मौसम और इलाके की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है.

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश कर गई. फाइल फोटो

हादसे की शिकार एयर एंबुलेंस Beechcraft King Air C90 मॉडल का विमान था. ये भारत में एयर एंबुलेंस सेवाओं के लिए सबसे लोकप्रिय छोटे ट्विन-इंजन प्लेन में से एक है. यह प्लेन तेज गति से उड़ान भर सकता है. छोटे एयरस्ट्रिप्स पर भी लैंड/टेकऑफ कर सकता है.

विमान दुर्घटना में इन सात लोगों की हुई मौत
विवेक विकास भगत: पायलट
सबराजदीप सिंह: पायलट

2 संजय कुमार: मरीज

अर्चना देवी: परिजन
धूरू कुमार: परिजन
विकास कुमार गुप्ता: डॉक्टर
सचिन कुमार मिश्रा: नर्स

https://biharbulletin24.in/initiatives-continue-to-make-the-upcoming-national-lok-adalat-successful/

स्थानीय नागरिकों ने दी सूचना
क्रैश की घटना सामने आने के बाद रात 8 बजकर 5 मिनट पर रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया है. एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की सूचना स्थानीय नागरिकों से सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई. देर रात ही मरने वालों की सूचना कंफर्म की गई.

डीजीसीए का बयान

उन्होंनेने बताया कि 23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. का बीचक्राफ्ट C90 विमान (VT-AJV) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ान पर रांची से दिल्ली जा रहा था. विमान झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 2 क्रू मेंबर शामिल थे. विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी.

उन्होंने ने आगे बताया कि शाम 7:34 बजे कोलकाता से संपर्क के बाद विमान का रेडार और रेडियो संपर्क टूट गया.संपर्क टूटने की जगह वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व बताई गई है.जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर मौजूद है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो  की टीम जांच के लिए भेजी जा रही है.

एयर एंबुलेंस में जिस मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रही थी, उनकी पहचान लातेहार के चंदवा निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है. संजय रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती थे. उनके साथ अर्चना देवी, धुरु कुमार नामक दो परिजन थे. इसके अलावा पायलट की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के रूप में हुई है.
मरीज के साथ एयर एंबुलेंस पर सवाल डॉक्टर की पहचान डॉ. विकास कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जबकि पैरामेडिक की पहचान सचिन कुमार मिश्रा के रूप में हुई

एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान

आग लगने से बुरी तरह से घायल हुए थे संजय

मिली जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस को लेकर जिस मरीज को रांची से दिल्ली लाया जा रहा था, उन्हें 16 फरवरी को रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पेट्रोलियम पदार्थ से आग लगने के कारण मरीज का 63% शरीर झुलस गया था. 22 फरवरी को मरीज को सांस लेने में दिक्कत हुई, इसलिए HFNO ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया .बेहतर इलाज के लिए मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ला ले जाया जा रहा था.
चतरा में एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की घटना पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Leave a Comment