युवती ने जहर खाकर की सुसाइट,प्रेमी ने लाश किया गायब,हत्या की प्राथमिकी दर्ज

युवती का यौन शौषण करने के बाद शादी रचाने पर मुखिया का जाऊत ने बनाया दबाव,युवती ने जहर खाकर की सुसाइट,प्रेमी ने लाश किया गायब,हत्या की प्राथमिकी दर्ज

बरबीघा। प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव में एक 19 वर्षीय युवती के द्वारा एक युवक के दबाव में जहर खाकर आत्महत्या कर लेने और मृतका का शव गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।शुक्रवार को घटना के संबंध हत्या कर लाश गायब किए जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि तेउस गांव निवासी पप्पू राम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में तेउस पंचायत के वर्तमान मुखिया सिंकू कुमारी के जाउत हिमांशु कुमार सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पप्पू राम हरियाणा में रहकर मजदूरी किया करता है। जबकि उसकी पुत्री आशु कुमारी अपनी बूढ़ी दादी के साथ गांव स्थित घर पर रहती थी। इसी बीच मुखिया के जाऊत तथा शंकर राम का पुत्र हिमांशु कुमार युवती को कुछ माह पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फसाने के बाद युवक ने युवती के साथ यौन संबंध में स्थापित कर लिया। साथ ही यौन शौषण करने के बाद पड़ोस की गरीब परिवार की युवती के साथ जबरन शादी करने का दवाब डालने लगा। जिसके कारण गत 12 मार्च को युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या किए जाने के बाद मुकदमे फसने के भय से साथ मृतका के शव को युवक और उसके सहयोगी आनन फानन में गायब कर दिया। हालांकि अन्य सूत्रों का कहना है कि युवती की मौत के बाद उसके शव को निकटवर्ती नालंदा जिला से होकर गुजरने वाली नोनिया नदी के पास जला दिया गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मृतका का पिता गांव आया और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।

Leave a Comment