नवादा स्टेशन पर कावरियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था, एजाज अली मुन्ना ने की सराहना।

नवादा स्टेशन पर कावरियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था, एजाज अली मुन्ना ने की सराहना।

नवादा। सावन की तीसरी सोमवारी पर श्री दयालु कान्हा जी फाउंडेशन द्वारा नवादा रेलवे स्टेशन पर कावरियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष बिट्टू कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस सेवा कार्य की सराहना कांग्रेसी प्रवक्ता एजाज अली मुन्ना ने की। उन्होंने कहा कि बिट्टू कुमार बिना भेदभाव के सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाते हैं। उन्होंने नवादा के युवाओं से अपील की कि वे ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लें। साथ ही आने वाले चुनाव को लेकर सतर्क रहने और सच्चे प्रतिनिधि चुनने की बात कही।

Leave a Comment