राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में बिहार आइडिया फेस्टिवल का किया गया आयोजन

लखीसराय-बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, लखीसराय में किया गया।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, लखीसराय (शिवसोना, हलसी) में आयोजित बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 के अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की और मंच को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर डॉ. बिमलेश कुमार (प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, लखीसराय), रूपेश कुमार झा (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, लखीसराय), अनीता कुमारी (जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका), उपेन्द्र नाथ तिवारी (उद्योग विस्तार पदाधिकारी), मनीष कुमार (स्टार्टअप सेल, पटना) एवं चंदन कुमार (स्टार्टअप समन्वयक, लखीसराय) सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

रूपेश कुमार झा ने युवाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार (Innovation) और लोकल से ग्लोबल की सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा:

“बिहार से निकला हुआ एक आइडिया — न केवल आपकी जिंदगी बदल सकता है, बल्कि देश और दुनिया की दिशा भी तय कर सकता है।”

उन्होंने iMithila, DeHaat, English Yaari, तथा Ayupathya Aahar जैसे सफल बिहार आधारित स्टार्टअप्स का उदाहरण देते हुए यह दर्शाया कि संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सोच की कोई सीमा नहीं होती।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य था:

युवाओं को Job Seeker से Job Maker बनने के लिए प्रेरित करना

, उन्हें सरकारी योजनाओं और StartUp Bihar मिशन से जोड़ना

, बिहार को नवाचार और उद्यमिता के केंद्र के रूप में विकसित करना

,जमीनी स्तर पर जन्मे विचारों को स्टार्टअप के रूप में आकार देकर उन्हें पंजीकृत कराना प्रमुख था।

कार्यक्रम में स्थानीय छात्र, नवोन्मेषक, जीविका दीदियाँ, और उद्यमिता की ओर अग्रसर युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी की।

Leave a Comment