डीएम एवं एसपी ने की दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

लखीसराय।समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में दुर्गापूजा के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर किए जाने वाले कार्यों एवं विधि व्यवस्था संधारित रखने से संबंधित अपने-अपने सुझाव दिये। इन महत्वपूर्ण सुझावों के लिए जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद दिया।

बताया गया कि 22 सितंबर को दुर्गा पूजा कलश स्थापना, 29 सितंबर को दुर्गा पूजा सप्तमी, 30 सितंबर को अष्टमी, 1 अक्टूबर को नवमी एवं 2 अक्टूबर को विजयादशमी है।

 

बैठक में जिला शांति समिति के सभी सदस्यों ने शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न करवाने का विश्वास दिलाये।

शांति समिति के सदस्य ने कहा की पूजा के दौरान महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने हेतु सुझाव दिया।

 

 

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में बताया कि सभी पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेला और त्योहार में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेंगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से 24*7 निगरानी की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के समय गोताखोर को चिन्हित करने एवं तालाब में बैरीकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

 

 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जिला के सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी होगी। विसर्जन के समय पूर्व से निर्धारित मार्ग का अनुपालन अनिवार्य होगा। शांति व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी जो 24*7 निगरानी करते रहेंगे। अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। सभी पूजा पंडाल में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, बाईक गश्ती दल सक्रीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय छोटे-छोटे बच्चों को अपने साथ नहीं ले जाएं।

 

अंत में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि पूजा को विधिवत, शांति से मनाएंगे।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, डी पी एम स्वास्थ्य विभाग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के साथ पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment