लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित होटल लक्ष्मी केदारनाथ मत्स्य पालकों की विशेष कार्यशाला आयोजित किया गया।
मौके पर आंध्र प्रदेश से आए मत्स्य पालक विशेषज्ञों की ओर से जिले भर के मछली पालन करने वाले किसानों को मत्स्य पालन के बारे में विशेष रूप से उसकी पालन, पोषण,सुरक्षा एवं समृद्धि के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर मत्स्य पालक विशेषज्ञ उमाशंकर ने मत्स्य पालकों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें समय एवं परिस्थितियों के अनुसार वैज्ञानिक और हाईटेक पद्धति से मछली पालन कर बाजार तक उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया।
मौके पर एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार , सत्यदेव राय के द्वारा किसान को जानकारी दी गई कि मछली पालन का सही तरीका क्या है और कैसे अधिक लाभ पाया जा सकता है। साथ ही किस मौसम में कैसे मछली को रखने के बारे में भी बताया गया। ताकि कम खर्चा में मछली उत्पादन किया जा सके जिससे किसान को अधिक लाभ मिल सके ।
मत्स्य किसानों को इस से बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
मौके पर ऑर्गनाइजर ममता एक्वा वर्ल्ड के प्रोपराइटर संजय कुमार , विशाल कुमार ने कहा कि इस तरीके की मीटिंग हमेशा आयोजित किया जाएगा। जिससे किसान को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके ।









