लखीसराय -पुरानी बाजार स्थित अन्नपूर्णा होटल सभागार में लखीसराय जिला पत्रकार संघ की एक विशेष बैठक आहुत की गई l बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने की जबकि मंच संचालन प्रधान महासचिव रंजीत कुमार सम्राट ने किया l
बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर आपसी एकता और समन्वय बनाए रखे जाने पर बल दिया गयाl
मौके पर जिला अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव की ओर से जिला पत्रकार संघ संगठन द्वारा जारी सभी सदस्य पत्रकारों को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया l
इसके अलावा संगठन में कई प्रस्ताव पारित करने के बाद कई अहम निर्णय लिए गए l
जिसमें पत्रकारों की मीडिया लेबिलिटी इंश्योरेंस जीवन बीमा संगठन की खर्चा पर कराए जाने का निर्णय लिया गया l
साथ ही आगामी 20 अगस्त 2025 को पत्रकार सम्मान समरोह आयोजित करने के भी निर्णय लिए गए ।
इस दौरान संगठन की ओर से समाचार संप्रेषण में किसी भी पब्लिक सेक्टर का खबर बनाने के पहले दोनों पक्ष की जानकारी लेने की सख्त हिदायतें दी गई । दूसरी ओर सरकारी खबरों में संबंधित पदाधिकारियों से मंतव्य एवं वर्जन लेने की बातें कहीं गई। तमाम कार्डधारी पत्रकारों से पत्रकारिता के संवैधानिक नियमों का हर हाल में पालन करते हुए समाज में जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा कई अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। जिसके तहत शासन -प्रशासन से आईएंडपीआरडी एक्ट के तहत तमाम नियम का पालन करते हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं डिजिटल मिडिया के लोगों को अनुशरण एवं समन्वय बनाए रखने की बातें कहीं गई।
मौक़े पर संगठन के संरक्षक डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान महासचिव रंजीत कुमार सम्राट, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव, मनोज कुमार, राजेश कुमार, विश्वनाथ गुप्ता ,सिकंदर विद्यार्थी, मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार गांधी, प्रवक्ता मोहम्मद सरफराज आलम,
संगठन सचिव अमलेश पांडेय, संयुक्त सचिव जयप्रकाश उर्फ जेपी सिंह, सुधाकर पांडेय, रामायण सिंह राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार मिश्रा, कुमार हिमांशु, सुशील कुमार, मनीष गुप्ता, पिंटू वर्मा,अंशु कुमार सिंह शामिल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।









