*उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की नवनिर्मित लखीसराय रेलवे स्टेशन एवं केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण। फोटो। लखीसराय।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन पूर्णिया आगमन पर बिहार के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ एवं उद्घाटन होगा।
इस दौरान लखीसराय जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त होंगी ।
जिसमें केंद्रीय विद्यालय, लखीसराय का नवनिर्मित नया भवन भी शामिल है।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज विद्यालय का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। यह विद्यालय लखीसराय सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।
इसके अलावा लखीसराय रेलवे स्टेशन का आधुनिक पुनर्निर्माण कार्य का भी
विजय कुमार सिन्हा ने स्टेशन का अवलोकन कर वहाँ की सुविधाओं की समीक्षा की। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इन परियोजनाओं से बिहार और विशेषकर लखीसराय जिले को रोजगार, व्यापार, शिक्षा और यात्रा के नए अवसर प्राप्त होंगे।
संबंधित आशय की जानकारी
जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने दी।









