सीएम ने जीविका दीदी के विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

सीएम ने जीविका दीदी के विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण,दक्षिण भारत की तंजौर कलाकृति की सराहना की

https://biharbulletin24.in/three-day-exhibition-cum-trade-fair-inaugurated-by-msmes/

 

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

शेखपुरा। शनिवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वा में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।स्टॉल निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे जीविका दीदी का सिलाई घर को ट्राईसेम भवन में स्थानांतरित करने का सांकेतिक चाभी भेंट किया। सिलाई घर के साथ-साथ जीविका दीदी हाट के मॉडल को भी समझा।इसके बाद तंजौर कलाकृति का निर्माण कर रही जिले की कृष्णा देवी द्वारा बनाए जा रहे दक्षिण भारत की कलाकृति को मुख्यमंत्री ने देखा और सराहा।अरियरी प्रखंड में क्रियान्वित कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा प्याज का व्यवसाय कर रही जीविका दीदियों से उनके कारोबार को समझा और प्याज, अदरक, लहसुन इत्यादि के पाउडर के व्यवसाय को आगे विस्तार करने को कहा। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं, जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी और व्यवसाय को आगे बढ़ाने को।ताड़ी एवं देशी शराब के कारोबार को छोड़कर सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभान्वित जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की प्रदर्शनी को सराहा।इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय समावेशन के तहत 1425 स्वयं सहायता समूह को 34 करोड़ 87 लाख 50 हजार और 3601 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 15 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपए से अधिक का सांकेतिक चेक भेंट किया।स्टॉल निरीक्षण करने के पश्चात सभा स्थल पर उपस्थित जिले की हजारों महिलाओं एवं ग्रामीणों के साथ माननीय मुख्यमंत्री ने जन संवाद किया और विकास कार्यों की चर्चा की। इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिंहा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment