सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में ब्राइट करियर का रहा शानदार प्रदर्शन

नवादा। आवासीय ब्राइट करियर अकैडमी श्याम नगर नवादा के बच्चों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे शहर को चौंका दिया है। इस बार करीब 5 प्रतिशत विद्यार्थी 90 या उससे ज्यादा प्रतिशत अंक लाने में सफलता पाई है तथा 30 प्रतिशत बच्चे 80 या उससे अधिक प्रतिशत लाने में कामयाब हुए हैं तथा बचे हुए सभी बच्चे 70 या उससे भी ज्यादा प्रतिशत मार्ट्स लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही शिक्षक एवं अभिभावकों को भी सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को बधाई दी है। साथ ही शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में बेहतर परिणामला सके तथा उच्च स्तरीय पढ़ाई में अग्रतर विकास हो विद्यालय निदेशक कार्यानंद शर्मा ने बताया कि हर साल विद्यालय के बच्चे सत प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन करते आ रहे हैं।

Leave a Comment