हिसुआ में अतिक्रमण करने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में लगने वाले जाम की समस्या का समाधान करना है। अभियान की देखरेख में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह, अंचलाधिकारी डॉ. सुमन सौरभ, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और डीएसपी राहुल कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रहे। बुलडोजर की कार्रवाई विश्व शांति चौक, नरहट रोड, राजगीर रोड, नवादा मेन रोड और गया जी रोड पर केंद्रित रही। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। नगर परिषद ने अभियान से पहले पूरे क्षेत्र में माइकिंग और नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। हाल लेकिन चेतावनियों के बावजूद अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण बनाए रखा था। आज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाया। नगर परिषद द्वारा चिन्हित सभी अतिक्रमणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बाजार से सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से हटाया जाएगा। सड़क किनारे की फुटपाथों को भी खाली कराया गया

Leave a Comment