राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया
जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में नवादा जिला अंतर्गत सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 (पुराना एन.एच.-31) पर चिन्हित स्थलों पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में निम्नलिखित स्थलों का निरीक्षण किया गया—
1. अम्बिका बिगहा
2. केन्दुआ (धर्मशिला देवी हॉस्पिटल के पास)
3. मस्तानगंज (हनुमान मंदिर के पास)
4. अमावां मोड़
5. बरेव मोड़
6. माखर
7. नहर पर
8. अकौना मोड़
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु 20 परीक्षा केन्द्र निर्धारित

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा डी.आर.एम., एनआईसी उपस्थित थे।









