सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु 20 परीक्षा केन्द्र निर्धारित

*सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा हेतु 20 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, प्रशासनिक तैयारी पूर्ण*

भूमि सुधार उपसमहर्त्ता,नवादा सदर -सह- प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी,श्री गौरव शंकर ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकासपदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन दिनांक 14.04.2026 से 21.04.2026 तक (दिनांक 16.04.2026 एवं 19.04.2026 को छोड़कर) अनुमंडल नवादा सदर अंतर्गत निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा—
प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक।

42दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न सहायक उपकरणों कावितरण किया गया

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है:

14.04.2026 : सामान्य भाषा एवं सामान्य अध्ययन

15.04.2026 : सामान्य योग्यता (General Aptitude)

17.04.2026 : सामान्य भाषा एवं सामान्य अध्ययन

18.04.2026 : सामान्य योग्यता (General Aptitude)

20.04.2026 : सामान्य भाषा एवं सामान्य अध्ययन

21.04.2026 : सामान्य योग्यता (General Aptitude)

परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट दुकान, साइबर कैफे एवं इंटरनेट सुविधा प्रदान करने वाले प्रतिष्ठानों को निर्धारित तिथियों पर बंद रखने का निर्देश दिया गया है—

14.04.2026, 17.04.2026 एवं 20.04.2026 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक

15.04.2026, 18.04.2026 एवं 21.04.2026 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक

Leave a Comment