सम्राट चौधरी को बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न
नवादा: बिहार एनडीए विधायक दल का नेता सम्राट चौधरी को चुने जाने पर नवादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच मिठाई बाँटी और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि सम्राट चौधरी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग20 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण हेतु निरीक्षण किया गया

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चून्नू,प्रताप रंजन, महामंत्री अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, शिवरानी केशरी, राखी गुप्ता, ललिता देवी,वरिष्ठ नेता राधेश्याम चौधरी, सन्नी वर्मा, महावीर चन्द्रवंशी, राजकुमार एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।








