डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

शेखपुरा। डीएम शेखर आनंद ने बीती रात्रि करीब साढ़े दस बजे सदर अस्पताल शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान इमर्जेंसी वार्ड , मरीज वार्ड, लेवर रुम, ब्लड बैंक , एसएनसीयू, एनआरसी, सिटी स्कैन कक्ष आदि का निरीक्षण बारी बारी से किया। लगभग डेढ़ घंटे तक वे अस्पताल का निरीक्षण करते नजर आए।उनके साथ एसडीओ प्रियंका कुमारी , एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार , डीएसपी मुख्यालय , एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ,डीपीएम दयानिधि, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में बिना परिचय पत्र के ड्यूटी करने वाले कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आगे से बिना आईडी कार्ड के ड्यूटी करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ड्यूटी में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों की संख्या की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने अस्पताल परिसर में लगे साइन बोर्ड को भी दुरुस्त करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।

3 लोगों को मारपीट कर घर में ताला जड़ा

डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

सरकारी सुविधा की जांच

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि अस्पताल से बिचौलिए और दलाल किस्म के लोगों से दूर रखने को तथा आम जनता को मिलने वाली सरकारी सुविधा की जांच करने के उद्देश्य से उन्होंने आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में कोई बिचौलिया नहीं मिला। जो सदर अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को प्रलोभन देकर उन्हें कोई निजी नर्सिंग होम में ले जाना चाह रहे हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाई गई है। जिसे अविलंब दूर करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में मैंन पावर की कमी पाई गई है।खास कर नर्सों की कमी देखी गई। इसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से मिलकर सरकार से मैंन पावर को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को सम्मानपूर्वक उनका इलाज करने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।निरीक्षण बाद उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी करने वाले सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी गण ड्यूटी पर मौजूद पाए गए।

Leave a Comment