डायन बोलने से मना करने पर महिला सहित 4 को पिटा
शेखपुरा। शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला स्थित FCI गोदाम के निकट एक 45 वर्षीय महिला को डायन बोलने पर परिवार वालों द्वारा विरोध किए जाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर घुसकर महिला सहित 4 लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों की पहचान अमरजीत राम की पत्नी प्रतिमा देवी उनके दो पुत्रों में रौशन कुमार तथा सत्यम कुमार के अलावा बदमाशों से छुड़ाने पहुंचे पड़ोसी इंद्र कुमार राम के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। घायलों में दिलखुश कुमार की हालत गंभीर बताई गई है। इस बाबत घायलों ने बताया कि पड़ोस के ही अरविंद राम , अरुण राम सहित अन्य प्रतिमा देवी को कई दिनों से डायन बोलकर चिढ़ा रहे थे।
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
जब इस बात का विरोध किया गया तब ये लोग लोहे के रॉड और लाठियों के साथ घर में घुसकर सभी लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।तभी उन्हें बचाने पहुंचे युवक दिलखुश के ऊपर भी वार कर उसे बुरी तरह बदमाशों ने घायल कर दिया। घायल महिला का पति इन दिनों दिल्ली में रहकर मजदूरी किया कर रहे है। जबकि महिला अपने बच्चों के साथ घर में रहती थी। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









