पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबांदी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबांदी, 24 घंटे स्थिति यथावत रहने का पूर्वानुमान

शेखपुरा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई स्थानों पर बुधवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मध्यम गति के पुरवइया हवा चलने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे आते हुए 31.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। सवेरे में यह तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था। जिले के आसमान में लगातार बदल देखे जा रहे हैं। 24 घंटे में तापमान में और कमी होने का अनुमान है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी रहेगा।

डायन बोलने से मना करने पर महिला सहित 4 को पिटा

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा लोगों को गर्मी सताना शुरू करेगा। लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि आसमान में बदल पिछले दिन से ही मडराना शुरू कर दिया था। बुधवार को सवेरे से ही बादल की लुकाछिपी चल रही थी। सवेरे में भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी की सूचना मिली दोपहर बाद तेज हवा के साथ जिले के क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिली। बेमौसम बरसात के कारण खेतों में तैयार फसल और सब्जी तथा आम के फसल को नुकसान पहुंचाने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को एक और नए पश्चिमी विश्व की भविष्यवाणी की गई है।

Leave a Comment