जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,

शेखपुरा। समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता डीडीसी संजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने जिले में कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। ​डीडीसी ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की मंशा किसानों को सीधे लाभ पहुँचाने की है। किसानों को ससमय बीज उपलब्ध कराने और बाजार में खाद की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खाद और बीज हर हाल में उचित मूल्य पर ही किसानों को मिलने चाहिए। जिले में किसान पंजीकरण की गति बढ़ाने और डिजिटल क्रॉप कटिंग के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ ससमय पूर्ण करने का आदेश दिया गया। ​यांत्रिकीकरण का प्रचार-प्रसार करें और कृषि क्षेत्र में आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘कृषि यांत्रिकीकरण योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़ा गिरफ्तार

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर डीडीसी ने दिया जोर

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर डीडीसी ने दिया जोर

ताकि अधिक से अधिक किसान सब्सिडी का लाभ उठा सकें। ​कृषि के साथ-साथ संबद्ध क्षेत्रों पर चर्चा करते हुए डीडीसी ने गव्य विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंन​देसी गौपालन और समग्र गव्य विकास योजना का लाभ वास्तविक और योग्य लाभुकों तक पहुँचे। ​समग्र भैंस पालन योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों का निष्पादन किया जाए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि ​”कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment