तीक्ष्ण मोड़ पर बाइक सड़क किनारे खड्ड में पलटा, बाइक पर सवार 3 युवक बुरी तरह घायल
शेखपुरा। शनिवार को शेखपुरा – घाट कुसुंभा मुख्य सड़क मार्ग पर वरुई गांव के तीक्ष्ण मोड़ पर एक बेकाबू बाइक का चालक संतुलन खो बैठा। जिसके कारण एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सहित बाइक सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा। जिसके कारण तीनो युवक बुरी तह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने एम्बुलेंस सेवा को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया। बाद में सभी घायलों को सड़क से उठाकर इलाज हेतु आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

https://www.facebook.com/profile.php?id=61555818001856
जहां घायलों की पहचान निकटवर्ती लखीसराय जिला अंतर्गत विरुपर गांव निवासी गोपाल महतो के पुत्र नीतीश कुमार, सोनू महतो के पुत्र मिथुन कुमार दीपक महतो का पुत्र कैलाश महतो के नाती अंकित कुमार के रूप में की गई। इस बाबत घायल युवकों के परिवार वालों ने बताया कि तीनो घायलों में मिथुन कुमार तथा नीतीश कुमार की हालत नाजुक बताई है। घर वालों ने बताया कि तीनो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लखीसराय जिला के पाली गांव से घूमने शेखपुरा आए थे। शेखपुरा बाजार से लौटने के दौरान घटना घटी ।इस बाबत ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









