मृत्युभोज में विवाद के बाद मारपीट
शेखपुरा। जिले के बाउघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट कुसुंभा गांव में मृत्युभोज के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सुरेंद्र राम के रूप में की गई है। उन्होंने गांव के ही रंजीत कुमार उर्फ पीयूष कुमार, केसर सहित पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सुरेंद्र राम ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद आयोजित भोज में वह शामिल होने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

महिला सहित 2 शराब कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार
घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।









