महिला सहित 2 शराब कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार

महिला सहित 2 शराब कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब बरामद

शेखपुरा। शराब के खिलाफ उत्पाद थाना पुलिस की छापामारी के दौरान अलग अलग स्थानों से एक महिला कारोबारी सहित दो कारोबारी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में बाऊ घाट थाना क्षेत्र के बाऊ घाट गांव से संदीप चौधरी की पत्नी किरण देवी को गिरफ्तार किया गया। जबकि इसके घर में छुपा कर बिक्री हेतु रखे बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद किया गया। इसी तरह नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर टोटियां के निवासी विष्णुदेव चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को एक बोरा में छुपा कर रखे गए शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

नालंदा चीरहरण – समाज का आईना

महिला सहित 2 शराब कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब बरामद

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

गिरफ्तार कारोबारी बोरे में बंद करके शराब को कहीं दूसरे जगह पहुंचाने हेतु पैदल जा रहा था। घर से शराब की खेप लेकर वह निकला ही था कि उत्पाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार ने की। जबकि छापामार दल में इनके साथ साथ उत्पाद थाना के एएसआई शंभूनाथ पांडेय ,धनंजय कुमार तथा मधु कुमारी शामिल थी। सशस्त्र बलों के साथ छापामारी की गई।उन्होंने कहा कि कारोबारियों के यहां से बरामद शराब को जब्त कर उनके विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर बाद में दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment