शॉट सर्किट से कौशल विकास केंद्र में लगी भीषण आग

शॉट सर्किट से कौशल विकास केंद्र में लगी भीषण आग, 5 लाख रुपए मुख्य के कीमती सामान जलकर राख

शेखपुरा। गुरुवार को दोपहर बाद जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के हटिया मोड स्थित एक कौशल विकास केंद्र में बिजली के शॉट सर्किट से अचानक आग लग गईं। देखते ही देखते पूरे प्रशिक्षण केंद्र को आग की लपटें अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में केंद्र के कई लैपटॉप, कुर्सी ,टेबल , बिजली के तार, मैट तथा अन्य फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में केंद्र के संचालक तथा बरबीघा नगर क्षेत्र के चंदूकुआं मोहल्ला निवासी कुणाल कुमार को 5 लाख रुपए से अधिक की क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से सब ऑफिसर सौरव कुमार , कालेन्द्र कुमार ,राजू चौहान के नेतृत्व में दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता अर्जित की।मृत्युभोज में विवाद के बाद मारपीट

शॉट सर्किट से कौशल विकास केंद्र में लगी भीषण आग

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

दमकल दस्ता ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

इस बाबत अग्निशमन केंद्र के सब ऑफिसर सौरव कुमार ने बताया कि घटना के समय केंद्र बंद था। जबकि उक्त बिल्डिंग के प्रथम तल पर केंद्र संचालित था। उन्होंने कहा कि निकट के एक पेट्रोल पंप के समीप से पानी लाकर दमकल दस्ता आग पर काबू पाया।अन्यथा बिल्डिंग के अन्य कमरों को आग पकड़ने का भय बना था। घटना के दौरान पूरे मकान में रह रहे लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में पीड़ित केंद्र संचालक ने स्थानीय बरबीघा थाना पुलिस को भी लिखित आवेदन सौंपा है।

Leave a Comment