चेवाडा में रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकला
शेखपुरा। जिले के चेवाडा थाना क्षेत्र के चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ लगी। विभिन्न धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा आयोजित इस आयोजन में शामिल बड़ी संख्या में युवाओ और महिलाओं ने एक से एक बढ़कर अपने-अपने करतब दिखाएं।
शोभा यात्रा में रथ, घोड़े, बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग जय श्री राम के घोष के साथ पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। समारोह की अगुवाई भाजपा के जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ,सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, भाजपा के जिला नेता संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाह अभय कुमार ,लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली आदि कर रहे थे।
हिसुआ के अमन की सफलता पर माता पिता सहित लोग प्रसन्न

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं का तलवारबाजी और लाठी भांजने की कला लोगो को किया प्रभावित
स्थानीय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण सभा यात्रा के आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी कुछ का इंतजाम किए गए थे। शोभा यात्रा के साथ दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल साथ-साथ चल रहे थे । शोभा यात्रा के दौरान बालिकाओं द्वारा तलवारबाजी और भाला फरसा का संचालन में सभी का मनमोहन लिया। इस अवसर पर मार्ग में युवाओं ने लाठी भांजने का करतब दिखाकर लोगों की तालियां बटोरी । मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी के अलावा बड़ी संख्या में सशस्त्र और लाठी बल शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा का पूरा आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति में माहौल कायम कर रखा था । शोभायात्रा में शामिल लोग शांतिपूर्वक श्री राम और हनुमान के गुणगान में लगे हुए थे। इसके पूर्व शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित भी रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।









