हिसुआ के अमन की सफलता पर माता पिता सहित लोग प्रसन्न

जदयू नेत्री नें मिठाई खिलाकर दी बधाई, घर परिवार में खुशी का माहौल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा रविवार को जारी किये गए मैट्रिक के परिणाम में हिसुआ कुर्मी टोला निवास विकास रावत और रानी देवी के होनहार पुत्र अमन कुमार नें 477 अंक लाकर मातापिता सहित पुरे हिसुआ का मान बढ़ाया है।
हलांकि रिजल्ट में टॉपर्स की सूचि में नाम नहीं होने से अमन विचलित जरूर है लेकिन इससे सबक लेते हुए आगे और बेहतर करने की बात बताया है।
अमन हिसुआ के दृगोपाल लाल इंटर विद्यालय का छात्र है। अमन के पिता फर्नीचर दुकान में बतौर पेंटर का कार्य करते हैं। जबकी उसकी माता रानी देवी घर पर हीं सिलाई कर बच्चों को पढ़ा रही है। बच्चों की पढ़ाई में उन्होंने कभी भी गरीबी को बाधा नहीं बनने दिया।

हिसुआ की सलोनी 486अंक लाकर बनी जिला टॉपर

हिसुआ के अमन की सफलता पर मातापिता सहित लोग प्रसन्न

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
अमन नें बताया की पिछले दिनों 23 मार्च को बिहार बोर्ड ऑफिस भी बुलाया गया था। जहाँ से आने – जाने के लिए मुझे सहयोग राशि भी मिला था। जिससे टॉपर होने की उम्मीद थी। लेकिन टॉपर की सूचि में नाम नहीं होने से थोड़ी निराशा मिली है।
अमन आगे चलकर आईएस अधिकारी बनना चाहता है। जदयू नेत्री सह वार्ड पार्षद शोभा देवी सहित मोहल्ले के लोगों नें अमन की सफलता पर बधाई दिया है.

Leave a Comment