पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु बैठक,बैठक ने शामिल हुए सभी विकास मित्र
शेखपुरा। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्वेता कौर की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर में सभी विकास मित्रों की बैठक की गई । सभी विकास मित्रों को पेंशनर्स को सूचना देते हुए 30 मार्च तक सभी का जीवन प्रमाणीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है । मालूम हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं ।
चेवाडा में रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकला

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
पेंशनरों का जीवन प्रमाणीकरण कराने हेतु आज तक मोहलत
यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार इस जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 54673 (करीब 67.23) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 26692 पेंशनधारियों (करीब 32.77) का सत्यापन अब भी लंबित है । उधरजिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है ।









