हिसुआ की सलोनी 486अंक लाकर बनी जिला टॉपर

बिहार में मिला 7 वां स्थान, मातापिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

किसी नें सच हीं कहा है की सच्चे मन से किया गया परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है। उक्त बातों को हिसुआ की सलोनी कुमारी नें काफी सिद्धता से साबित करते हुए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा जारी किये गए मैट्रिक के परिणाम में पुरे बिहार में 7 वां जबकी जिला टॉपर बनकर बखूबी साबित किया है।
जारी किये गए परिणाम में सलोनी कुमारी को 486 अंक प्राप्त हुआ है। सलोनी हिसुआ के प्रोजेक्ट मुनक्का फूलचंद साहू कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा है।
सलोनी की सफलता पर उसके मातापिता और गुरुजनों सहित पुरे हिसुआ के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
तीन बहन और एक भाई में सलोनी दूसरे नंबर पर है। सलोनी के पिता का नाम बबलू कुमार जबकि माता का नाम शिला देवी है।
सलोनी के पापा उड़ीसा में मेकेनिकल इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं।जबकी माता गृहणी हैं।

खलिहान में अचानकआग लगने से सैकड़ों बोझा मसूर और मटर जलकर राख

हिसुआ की सलोनी 486अंक लाकर बनी जिला टॉपर

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
सलोनी हिसुआ प्रखंड के बुधोल की रहने वाली है। वह वर्तमान समय में अपनी मां के साथ हिसुआ बाजार के महादेव मोड़ में रहकर पढ़ाई करती है। परीक्षा परिणाम आने के कुछ समय पूर्व हीं उसके किसी परिजन की आकस्मिक निधन होने के कारण उसके मातापिता घर पर मौजूद नहीं मिले। वह वर्तमान समय में अपने गाँव बुधोल में दादा जी के पास मौजूद थी।
सलोनी अपनी सफलता का श्रेय अपनें मातापिता सहित अपने गुरुजनों को दिया है। जिनकी प्रेरणा से वह इस मुकाम को हासिल कर पाई है।आगे चलकर पीसीएस की तैयारी की बात कही है।
उसके सफलता की खबर सुनकर हिसुआ बीडीओ देवानंद कुमार सिंह सहित स्कूल के वरिय शिक्षक राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों और परिजनों नें प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी है।

Leave a Comment