खलिहान में अचानकआग लगने से सैकड़ों बोझा मसूर और मटर जलकर राख

खलिहान में लगी भीषण आग, 2 किसानों का सैकड़ों बोझा मसूर और मटर की फसल स्वाहा, डेढ़ लाख रुपए का नुकसान का अनुमान

शेखपुरा। जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटोरा गांव के एक खलिहान में अचानक आग लगने से खलिहान में रखा सैकड़ों बोझा मसूर और मटर की कटी और पकी फसल जलकर राख हो गई। यह घटना बीती रात्रि घटी। घटना में बटोरा गांव के किसान सुरेंद्र प्रसाद और अलखदेव प्रसाद के 4 बीघा खेतों की कटी फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण लोग खलिहान की ओर दौड़े । लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण देखते ही देखते पूरा खलिहान आग के आगोश में समा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोरमा थाना पुलिस और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचा।

.दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने मैट्रिक में95प्रतिशत अंक हासिल किया

खलिहान में अचानकआग लगने से सैकड़ों बोझा मसूर और मटर जलकर राख

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

लेकिन तब तक पूरा खलिहान जलकर राख हो चुका था। जिसके कारण दमकल दस्ता को बैरंग वापस आना पड़ा। इस बाबत पीड़ित किसान सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका और उनके भाई अलखदेव प्रसाद की कटी और पकी मसूर और मटर की फसलों का बोझा दौनी हेतु खलिहान में रखा था। कोई अज्ञात ने दुश्मनी वश खलिहान में आग लगा दिया। जिसके कारण लाखों की फसल जलकर राख हो गई।इस घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों के बीच मायूसी छा गई। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता देने की गुहार लगाई है। इस बाबत अग्निशमन पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंचने के पूर्व पूरा खलिहान जलकर राख हो

Leave a Comment