शेखपुरा के हैंडबॉल खिलाड़ी सूरज का राज्य टीम में चयन
शेखपुरा। जिले के बरबीघा प्रखंड के पुनेसरा गांव निवासी सूरज कुमार का चयन राज्य इकाई की पुरुष हैंडबॉल टीम में हुआ है। वे इस जिले से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें 54 वीं HFI नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप हेतु बिहार राज्य टीम के लिए चुना गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 27 मार्च तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित की जा रही है।जिसमें पूरे देश से सभी राज्य की टीम ने सहभागिता दर्ज की है। चयनित खिलाड़ी सूरज कुमार इस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने यहां से कूच कर गया। सूरज कुमार को हैंडबॉल संघ के अधिकारियों ,खेल प्रेमियों सहित अन्य खेलप्रेमियों ने विदा करते हुए पदक जीत कर लौटने की उम्मीद जताई।साथ ही मेडल जीत के प्रति भरोसा जताया।अनुमंडलस्तरीय सतर्कता एवं निवारण समिति की बैठक संपन्न

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 23 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में लेगा भाग
जिला हैंडबॉल संघ के सचिव गोपाल जी ने बताया कि चैंपियनशिप के लीग मैच में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 15–6 के अंतर से पराजित किया और जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में मजबूत स्थिति बना ली है।सूरज कुमार के पिता का नाम ग्रीश सिंह है । इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, अध्यक्ष विशाल, संयुक्त सचिव यशपाल जी,राहुल कुमार, बब्लू कुमार सत्यम कुमार , रोहित कुमार एवं विकास कुमार आदि जिले के खेल प्रेमियों तथा सीनियर खिलाड़ियों ने सूरज कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।









