विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, GNM छात्राओं के साथ पारा मेडिकल छात्रों ने लिया भाग

शेखपुरा। विश्व टीबी (क्षय रोग) दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल से जागरुकता रैली निकाली गई। सदर अस्पताल परिसर से निकली इस जागरूकता रैली को एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह, सदर अस्पताल उपाधिक्षक डॉ नौशाद आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरुकता रैली सदर अस्पताल से निकलकर बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचा। जहाँ से वापस सदर अस्पताल में आकर कार्यक्रम का समापन हो गया। गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को टीबी यानी क्षय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रोत्साहित करने लिए विश्व टीबी दिवस का आयोजन किया जाता है।डूबते सूर्य को हजारों छठव्रतियों ने किया अर्घ्य प्रदान

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, GNM छात्राओं के साथ पारा मेडिकल छात्रों ने लिया भाग

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

विश्व टीबी रोग दिवस प्रत्येक साल 24 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन 1882 में उस दिन को चिह्नित करता है जब डॉ रॉबर्ट कोच ने टीबी पैदा करने वाले जीवाणु की खोज की थी। इस संबंध में एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सही समय पर अगर इसका इलाज किया जाए तो व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो सकता है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी रोग के इलाज के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। जहाँ मुफ्त में दवा के साथ-साथ भरण पोषण के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक महीने सहायता राशि भी दी जाती है। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार के साथ जीएनएम, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment