सहकर्मी की मौत के बाद बिज़ली विभाग के कर्मचारियों ने किया हंगामा

बिजली मरम्मती के दौरान मानवबल की करंट से मौत पर बबाल

मौत के लिए अभियंताओं को ठहराया जिम्मेवार, मुआवजे की मांग

शेखपुरा। बिजली की खराबी को दूर करने के लिए खंभे पर चढ़े बिजली कंपनी के कार्यरत मानव बल कुंदन कुमार की बीती रात हुई मृत्यु पर उनके सहकर्मियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। सोमवार को जिले के सभी मानव बल एकजुट होकर मानव बल की मौत का सारा दोष विद्युत कंपनी के अभियंताओ के माथे मढ़ रहे हैं। मानव बल मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी के साथ-साथ उसे सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मानव बनने बिजली कंपनी के अभियंताओं पर इन सभी पर लगातार नाजायज दबाव बनाकर कार्य करने का आरोप लगाया है। बिजली कार्य के संपादन को लेकर बिचौलिया और दलाल संस्कृति के कंपनी में प्रवेश कर जाने का भी आरोप लगाया है। मानव बल द्वारा सोमवार को बिजली कार्यालय में हंगामा मचाते हुए मृतक मानव बल के हत्या के आरोपी को कोर्ट से सजा देने की मांग की है।

दो बच्चों की मां ने क्यों की खुदकुशी?

बिजली मरम्मती के दौरान मानवबल की करंट से मौत पर बबाल

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

बिजली ऑफिस में सहकर्मियों ने मचाया हंगामा

मानव बल संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उनके साथी पटना जिले के बेलछी थाना अंतर्गत चौधराईन चक निवासी कुंदन कुमार की मृत्यु कार्य के दौरान बीते दिन हो गई थी। कार्य के दौरान अचानक काटी गई बिजली आपूर्ति कर देने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई। दूसरी ओर इस मामले में कनीय अभियंता ने इस मामले में बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल मानव बल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना में किसी भी प्रकार से अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है। उधर मानव बल का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। वह बिजली कंपनी द्वारा मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और पर्याप्त मुआवजा को लेकर डटे हुए हैं। मानव बल संघ के नेताओं ने कहा कि यदि विभाग और प्रशासन इस दिशा में अविलंब कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा।

Leave a Comment