दो बच्चों की मां ने क्यों की खुदकुशी?

फांसी लगाकर 2 बच्चों की मां ने की सुसाइट

शेखपुरा। जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला द्वारा गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका का शव जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। महिला की पहचान कबीरपुर गांव निवासी मुकेश सिंह की पत्नी रिया सिंह के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर मृतका के मैके वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर दहेज की खातिर हत्या कर दिए जाने का आरोप ससुराल वालों के ऊपर लगाया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका मुंगेर शहर के पूरब सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भिखारी मोहल्ला निवासी सुनील सिंह की बड़ी पुत्री थी। वर्ष 2016 में रिया सिंह की शादी कबीरपुर गांव निवासी मुकेश सिंह की पुत्री थी।https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

फांसी लगाकर 2 बच्चों की मां ने की सुसाइट

सहकर्मी की मौत के बाद बिज़ली विभाग के कर्मचारियों ने किया हंगामा

मैके वालों ने ससुरालवालों के ऊपर लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोप

उन्होंने बताया कि मृतका का पति नालंदा जिले के पावापुरी बाजार में कपड़े का दुकान खोल रखा है। जबकि मृतका दो बच्चे की मां है। बड़ा पुत्र 8 साल तथा छोटा पुत्र 6 साल का बताया गया है। मृतका की मां ने कहा कि ससुराल वाले बराबर मेरी पुत्री को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया करते थे। उनकी पुत्री दस दिन पहले मैके से ससुराल गई थी। इस बाबत थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका का शव पुलिस उसके कबीरपुर स्थित घर से बरामद की है। लेकिन विवाहिता पावापुरी में आत्महत्या की थी। आत्महत्या किए जाने के बाद उसका शव कबीरपुर गांव लाया गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि घटना के दिन मृतका का पति अपने भाई के साथ गयाजी शहर में था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।उधर इस घटना के बाद मृतका के मैके वालों के बीच मायूसी छाई हुई है।

Leave a Comment