इंटर साइंस में कुंदन 465 अंक लाकर बना जिला टॉपर, 464 अंक लाकर रघुवीर शरण बना इंटर कला का टॉपर
इस्लामिया हाई स्कूल प्रबंधन ने जिला टॉपर को किया सम्मानित
शेखपुरा। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा का परीक्षा फल घोषित होते ही परीक्षा में अच्छे अंक से सफलता अर्जित करने वाले परीक्षार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों के बीच खुशियां छा गई है।वहीं शहर के सी इस्लामिया हाई स्कूल के बच्चों सर्वाधिक अंक हासिल कर इंटर साइंस और कला संकाय में जिला टॉपर बनने में सफल हुए।इस्लामिया हाई स्कूल के कुंदन कुमार 465 लाकर जिला में पहला स्थान और इंटर कला में इसी स्कूल की छात्रा अदिति नयन 463 अंक लाकर दूसरा स्थान लाने में सफलता पाई। दोनों बच्चों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी में सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मो सईद ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी इस उपलब्धि से विद्यालय गौरवान्वित हुआ है।उधर बरबीघा के प्लस टू राम प्रकाश भागीरथ भगवती चरण उच्च विद्यालय के छात्र रघुवीर शरण ने 464 अंक प्राप्त कर कला संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
बरबीघा नगर क्षेत्र में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने खोली नई शाखा

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
इस्लामिया हाई स्कूल प्रबंधन ने जिला टॉपर को किया सम्मानित
जबकि 463 अंक प्राप्त कर इस्लामिया हाई स्कूल की अदिति नयन ने दूसरा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्वा आयुष कुमार 460 अंक के साथ विज्ञान संकाय में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। यह पिंकू कुमार शिक्षक का पुत्र है। हाई स्कूल बरबीघा के अनुराग कुमार 407 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वाणिज्य में 438 अंक प्राप्त कर दानी बीघा स्कूल के आर्यन कुमार जिला टॉपर रहे। इस विद्यालय के 437 अंक प्राप्त कर फैजल आलम दूसरे और भदोस पचना उच्च विद्यालय के निरंजन कुमार 433 अंक प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में इस्लामिया उच्च विद्यालय के कुंदन कुमार 465 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं चोर दरगाह के अजीत कुमार ने भी इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम देखने को लेकर विभिन्न साइबर कैफे पर लोगों की भीड़ उमर रही थी। छात्र-छात्राओं परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी अपने-अपने मोबाइल पर भी परीक्षा का परिणाम देखने में लग रहे। उधर जिले के अरियरी प्रखंड के पंढर गांव निवासी मोहम्मद सैफुल होदा के पुत्र समूल होदा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में 454 अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।









