शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च

आज 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च कर शहीदे आजम भगत सिंह जी के प्रतिमा के पास कैंडल रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष वरीय समाज सेवी मनीष कुमार सिन्हा ने किया 23 मार्च 1931 को लाहौर के सेंट्रल जेल में शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को फांसी दी गई थी समाजसेवी मनीष सिन्हा ने बताया कि इस फांसी से पूरा देश उबल पड़ा था और युवाओं में देशवासियों में क्रांति की लहर दौड़ गई थी , आज भी उस विराट स्वरूप शहीदे आजम भगत सिंह को याद कर मन और तन प्रफुल्लित हो जाता है ,

अगर हौसले बुलंद हों, तो हर सपना हकीकत बन सकता है

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुबोध लाल ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के जयकारे लगाए वरीय समाजसेवी राधेश्याम चौधरी ने शहीद दिवस को हर साल मनाने के लिए विशेष आग्रह किया व भाग लेने का भरोसा जताया, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक संतोष कुमार मोदी ने शहीदे आजम भगत सिंह को युग पुरुष बताया, अनिल कुमार गुप्ता जिला संयोजक ने कहा कि हमें इस मिट्टी पर गर्व है जिस मिट्टी पर कभी हमारे क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह ने पैदा लिया था , इस कार्यक्रम में संजीव सिन्हा ,पंकज कुमार, अभिषेक सिन्हा, कुमार गौरव ,महेंद्र कुमार, सौरव राज आदि ने उपस्थित होकर शहीद ए आजम भगत सिंह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कैंडल मार्च में शामिल हुआ

Leave a Comment