20 मार्च 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैम्प का होगा आयोजन
जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 20.03.2026 को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एवं पैकर पद हेतु 50 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। वेतन रुपये 14,600 से 19,000 के साथ हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। पात्रता के लिए आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल बंगलौर एवं मुंबई है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
जो अभ्यर्थी NCS Portal पर निबंधित हैं, वही आवेदक रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे आवेदक NCS Portal पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
जिलाधिकारी ने की पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
इंजीनियर कैसे बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
आज दिनांक 19.03.2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा भी की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि रबी फसल की कटाई के उपरांत एवं खरीफ फसल की बुआई के मध्य उपलब्ध अंतराल अवधि में भूमि का समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। इस अवधि में अधिक से अधिक किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया, ताकि कृषि योग्य भूमि खाली न रहे तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति अभी तक नहीं हो सकी है। इस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत कनेक्शन निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अधिकाधिक किसानों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सुचारू रूप से सिंचाई कार्य कर सकें।
बैठक में बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, पशुपालन, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।









